दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मैच से पहले बड़ा झटका, खिलाडि़यों के लाखों के बैट-पैड हो गए चोरी

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में क्रिकेट की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। आईपीएल 2023 में सभी टीमें एक-दूसरे को टक्‍कर देती नजर आ रही हैं, लेकिन दिल्‍ली कैपिटल्‍स की हालत सबसे खराब है। डेविड वॉर्नर की कप्‍तानी में दिल्‍ली को एक भी जीत नसीब नहीं हो सकी है। अब दिल्‍ली का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लेकिन, इस मैच से पहले दिल्‍ली की टीम का बड़ा झटका लगा है। टीम के प्‍लेयर्स के बैट-पैड समेत अन्‍य सामान चोरी हो गया है। इस मामले में खिलाडि़यों ने शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलने के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाडि़यों ने वापसी से पहले अपने-अपने कैमरे में सामान जमा कराया था। दिल्‍ली पहुंचने के बाद खिलाडि़यों किट बैग चेक किए तो होश उड़ गए, क्‍योंकि किट बैग से से बैट समेत लाखों का सामान गायब था।

विदेशी खिलाडि़यों के एक बैट की कीमत एक लाख

खिलाडि़यों ने फ्रेंचाइजी अधिकारियों से शिकायत में बताया कि उनके किट बैग से 16 बैट के साथ पैड, जूते, थाई पैड और ग्‍लब्‍स समेत अन्‍य सामान चोरी हो गया है। खास बात ये है कि चोरी हुए बल्‍लों में विदेशी खिलाडि़यों के बल्‍ले भी शामिल हैं। उनके एक बैट की कीमत करीब एक लाख रुपये तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : IPL में अर्जुन ने रचा इतिहास, पिता सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ दिया पीछे

बड़े पैमाने पर चोरी हुआ सामान

दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाडि़योंं के बैग से बड़े पैमाने पर चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र से जानकारी मिली है कि चोरी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी चौंक गए। बता कि यह पहली बार है, जब इस तरह चोरी की घटना घटी है। इस मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pEsMSRC
https://ift.tt/uyJjG17

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post