ipl 2023 CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर टीम अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को चोट के कारण खो रही है। इसी बीच बुधवार को यह खबर आई कि चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मगाला चोट के कारण सिर्फ 2 ओवर ही कर पाए। जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा हम फिर से एक और खिलाड़ी से सेवाएं नहीं ले पाएंगे। हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से काफी जूझ रहे हैं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि इस की संख्या में बढ़ोतरी अब रुके।
बता दें कि चेन्नई की टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 16.25 करोड़ में खरीदे गए बेन स्टोक्स एड़ी में चोट के कारण मैच नहीं खेल पा रहे हैं। जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं। जिस तरह के दो खिलाड़ी अभी चोटिल हुए हैं, उससे चेन्नई की गेंदबाजी आक्रमण पर काफी प्रभाव पड़ेगा।
धोनी को भी पहले मैच में लगी थी चोट
एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स दो तेज गेंदबाजों के चोट से जूझ रही है तो दूसरी तरफ कुछ फ्लेमिंग ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 रन से मिली हार के बाद कहा कि धोनी भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मोमेंट में देख सकते हैं। इस कारण से उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह आईपीएल शुरू होने से कई महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं।
उन्होंने रांची में भी नेट अभ्यास किया था। लेकिन आईपीएल के पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले शुरू हुई थी। लेकिन पहले मैच के दौरान जब वह कीपिंग कर रहे थे, तब उनके घुटने में चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें चलने में उस समय थोड़ी दिक्कत हुई थी।
यह भी पढ़ें : धोनी की बैटिंग देखने इतने लोग जुटे की बन गया रिकॉर्ड, मैच के दौरान दिखे विंटेज माही
बेन स्टोक्स पहले से ही हैं चोटिल
नीलामी में 16.25 करोड में बिके इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी की चोट के कारण पहले ही टीम से बाहर चल रहे हैं। सीएसके ने जब उन्हें टीम में शामिल किया था तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी की लीगेसी को बेन स्टोक्स आगे बढ़ाएंगे।
यानी जब धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ेंगे, तब बेन स्टोक्स को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन पहले दो मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अब चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनको खरीदना सीएसके के लिए महंगा सौदा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : शिखर धवन जल्द दोबारा करेंगे शादी, सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं गब्बर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cW2symg
https://ift.tt/cYNHeVq