PBKS vs GT Match Pitch and Weather Report : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लगातार तीन दिन से एक के बाद एक आखिरी गेंद पर निर्णय वाले सांसें रोक देने वाले मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच आज 13 अप्रैल शाम 7.30 बजे से मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जहां पंजाब की अगुवाई शिखर धवन तो गुजरात की कप्तानी एक बार फिर हार्दिक पांड्या करते नजर आएंगे। इससे पहले जानते हैं कि क्या आज फिर बारिश मैच में खलल डालेगी या मोहाली की पिच पर रनों की बरसात होगी।
बता दें कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले हारे हैं। गुजरात के खिलाफ जहां रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को तीन विकेट से जिताया था।
वहीं, पंजाब को सनराइजर्स के सामने आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आज दोनों ही टीम अपनी-अपनी हार को भुलाकर जीत की लय हासिल करना चाहेंगी। ऐसे में दर्शकों को आज फिर जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मोहाली की पिच रिपोर्ट
मोहाली में आज इस आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यहां पहला मैच मेजबान पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। उस मैच में बारिश ने बाधा डाली थी और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी।
मोहाली की पिच की बात करें तो यहां हमेशा से गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को अधिक फायदा मिलता रहा है। ऐसे में आज दर्शकों को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : CSK को हराकर संजू सैमसन ने कर दी ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना
मोहाली के मौसम का ताजा हाल
मोहाली के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम साफ रहने के आसार है यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम को हल्की गर्मी का अहसास होगा। हवा भी अधिक नहीं चलेगी। इसलिए रात को ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कारण बाद में क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का ऑप्शन चुनना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें : पंजाब किंग्स में 11.50 करोड़ वाले विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kvjTyI0
https://ift.tt/RZJMFOV