गुजरात के इस ग्राउंड पर हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, वर्ल्ड कप में भिड़ेगी दोनों टीमें

IND v PAK ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में दुनिया की सभी टॉप टीमें हिस्सा लेंगी। साल के अंत आयोजित होने वाले आईसीसी के इस सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस सहित दुनिया के तमाम क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। क्यूंकि इस मुकाबले पर दुनिया के सभी क्रिकेट दीवाने की नजर टिकी होती है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच महा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। आखिरी बार 2016 में दोनों टीमें भारत की सरजमीं पर साथ खेले थे।


5 अक्टूबर से हो सकता है विश्व कप का आयोजन

यदि सबकुछ तय समय पर होता है और किसी प्रकार की कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती है तो वनडे विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत में हो सकती है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए देश भर के 12 जगह शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, नागपुर, त्रिवेंद्रम, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट, इंदौर, बेंगलुरु और धर्मशाला शामिल है।

पाकिस्तान का अधिकतर मैच चेन्नई और बेंगलुरु में हो सकता है

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान की टीम अपने ज्यादातर मुकाबले चेन्नई और बेंगलुरु में खेल सकती है। जबकि तीसरा लोकेशन कोलकाता का ईडन गार्डंस स्टेडियम हो सकता है। जिसपर अभी बातचीत जारी है। इसी तरह बांग्लादेश की टीम भी अपने अधिकतर मुकाबले कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में खेल सकती है। बंगाल और असम से बांग्लादेश की सीमा लगती है। इसी वजह से इस तरह का फैसला बांग्लादेश के फैंस की यात्रा की दूरी को कम करने के लिए लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कोहली-गंभीर की लड़ाई पर युवराज सिंह ने सुझाया गजब उपाय, ट्वीट कर बोले- ठंड रख...
एक लाख दर्शक बैठ सकते हैं

दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक साथ एक लाख दर्शक बैठ सकते हैं। भारत-पाक मुकाबले के दिन दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर होगा। 2015 के वर्ल्ड कप का वो दृश्य लोगों के जेहन में आज भी ताज़ा है, जब एक साथ लगभग 50 हजार भारतीय वन्दे-मातरम गा रहे थे। पूरा स्टेडियम तिरंगा से भर गया था। अब इस स्टेडियम की क्षमता तो वहां से लगभग दो गुनी है, बड़ी संख्या में पाकिस्तान से भी फैंस यहां अपने टीम को चीयर करने आएंगे। ऐसे में दोनों देशों के दर्शकों का उत्साह देखते बनेगा।

यह भी पढ़ें: पहली बार चैम्पियन के रूप में उतरेंगे नीरज चोपड़ा, क्या टूटेगा 90 मीटर का रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Mlr7Jq3
https://ift.tt/xVvlqoQ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post