ipl 2023 Brett Lee on Harry brook : सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में जिस इंग्लिश खिलाड़ी को उनके तत्कालीन फॉर्म को देखते हुए अपनी टीम में शामिल करने के लिए 13.25 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। उनका प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में निराशाजनक रहा है। टीम मैनेजमेंट लगातार इनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दे रही है। ताकि यह खिलाड़ी फॉर्म में वापसी कर सके। लेकिन इनका प्रदर्शन हर बितते मैच के साथ गिरता जा रहा है। जिसका सीधा असर सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन पर भी दिख रहा है। इस आईपीएल में हैदराबाद 9 मैचों में सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है और अंक तालिका में महज 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर काबिज है।
एक शतक बनाने के बावजूद 9 मैचों में सिर्फ 163 रन
हम बात कर रहे हैं, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक की। दाएं हाथ का यह इंग्लिश बल्लेबाज मौजूदा आईपीएल में अपने फॉर्म से प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम रहा है। ब्रूक ने 9 मैचों में एक शतक सहित कुल 163 रन बनाए। ब्रूक ने ईडन गार्डन्स में शतक जमाया था। उससे पहले ब्रूक ने 9, 18, 7, 0 और 0 स्कोर बनाए थे।
इनके मौजूदा प्रदर्शन पर ब्रेट ली ने जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए कहा, हैरी ब्रूक एक क्लास प्लेयर हैं। उनके क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं है। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में भी शतक जमाए हैं। आईपीएल में भी वो शतक जमा चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है टीम को अब उन्हें और मौका नहीं देना चाहिए। अब उनकी जगह टीम में नहीं है। ब्रेट ली ने आगे कहा - मुझे लगता है अभी ब्रूक सही फ्रेम ऑफ़ माइंड में नहीं है। उन्हें क्रिकेट से कुछ दिन का ब्रेक लेना चाहिए।
उथप्पा भी ब्रूक को टीम में शामिल करने के खिलाफ
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रूक को फॉर्म में आने के लिए पर्याप्त मौका दिया। अब और मौका उन्हें नहीं देना जाना चाहिए। उथप्पा बोले हैदराबाद को अब ग्लेन फिलिप्स को मिडिल ऑर्डर में आजमाना चाहिए और हेनरिच क्लासेन को ऊपरीक्रम में भेजना चाहिए। आगे उथप्पा ने कहा संभवत: हैरी ब्रूक की जगह किसी और प्लेयर को नंबर-6 पर खिलाना चाहिए।
उनके पास ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज हैं, जो मिडिल ऑर्डर में तूफानी पारी खेल सकते हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। एडेन मार्करम के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें टीम को 6 मैचों मे हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: इस ग्राउंड पर हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, वर्ल्ड कप में भिड़ेगी दोनों टीमें
हैदराबाद ने जताया बहुत भरोसा
नीलामी से पहले ब्रूक टेस्ट में शानदार खेल दिखा रहे थे। इस फॉर्मेट में ब्रूक लगभग 110 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। उसी समय से यह कयास लगना शुरू हो गया था की ब्रूक को नीलामी में अच्छी रकम मिलेगी। नीलामी के दौरान हुआ भी कुछ ऐसा ही । कई टीमों में ब्रूक के लिए बोली लगाई। इसी कारण इनका दाम बढ़ता चला गया और अंत में 13.25 करोड़ में हैदराबाद ने इन्हें खरीदा। लेकिन इनका प्रदर्शन उस अनुरूप नहीं रहा, जैसा उम्मीद हैदराबाद के मैनेजमेंट ने इनसे किया था। ब्रूक के इस प्रदर्शन को देख कर यही कहा जा सकता है की दाम 13.25 करोड़ और काम अठन्नी वाला नहीं ।
यह भी पढ़ें: कोहली- गंभीर की लड़ाई पर युवराज सिंह ने सुझाया गजब उपाय, ट्वीट कर बोले- ठंड रख...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JT1fZpY
https://ift.tt/pgPUENC