IPL 2023 के साथ-साथ WTC फ़ाइनल से भी बाहर हुए केएल राहुल, इंजरी पर जारी किया बड़ा अपडेट

KL Rahul injury Update WTC final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। यह मैच 7 से 11 जून के बीच आयोजित किया जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस फ़ाइनल मुक़ाबले से बाहर हो गए हैं। राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। जिसके बाद वे आईपीएल के बचे हुए सीजन से भी बाहर हो गए हैं।

RCB के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री पर रोकने के दौरान राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था और वे बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे। इसके बाद राहुल को कैंप छोड़कर स्कैन के लिए मुंबई भेजा गया। राहुल की इंजरी काफी गंभीर है और पहले भी वह इसके चलते महीनों तक टीम से बाहर रहे थे। केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इंजरी का पूरा अपडेट दिया है।

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अपडेट- मेडिकल टीम के साथ पूरी बात करने के बाद मुझे मेरे जांघ की जल्द सर्जरी करानी होगी। आने वाले कुछ हफ्तों में मेरी नजर रिहैब और रिकवरी पर होगा। यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे पता है कि पूरी रिकवरी के लिए यह लिया गया सही फैसला है। टीम का कप्तान होने के तौर पर यह दुखद है कि मैं अहम मौके पर टीम के साथ नहीं रहूंगा। लेकिन मैं बाहर रहकर टीम को चीयर करूंगा और सभी मैच देखूंगा।'

 

राहुल ने आगे लिखा, 'मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि अगले महीने ओवल में मैं टीम इंडिया के साथ नहीं रह पाऊंगा। मैं वह हर चीज करूंगा जिससे मैं ब्लू जर्सी में वापसी करूं और अपने देश की मदद करूं। यह हमेशा मेरा फोकस और मेरी प्रॉयरिटी रही है। इंजरी कभी भी आसन नहीं होती हैं, लेकिन मैं हमेशा अपना पूरा देने की कोशिश करता हूं। सभी को सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' बता दें राहुल की ही तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा जयदेव उनाकदट भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8MS9JDh
https://ift.tt/0FV6hOU

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post