KL Rahul Health Update : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल चोटिल होने के कारण आईपीएल के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल से बाहर हो चुके हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में बीते दिनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके स्थान पर एलएसजी के साथ ही टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। अब सवाल ये है कि केएल राहुल की हालत कैसी है? इसी को लेकर अब केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शुभकामनाएं और दुआ करने की अपील की है।
आज होगी केएल राहुल की सर्जरी
केएल राहुल की चोट को लेकर एक्टर सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि 9 मई यानी आज राहुल की सर्जरी होगी और इसके लिए हमें लोगों की दुआ और शुभकामनाएं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया के पास अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी शानदार हैं। मैं मानता हूं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए मौका हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता है।
केएल राहुल ने वर्ल्ड कप को लेकर किया था पोस्ट
यहां बता दें कि आईपीएल में चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के माध्यम से केएल राहुल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्सा नहीं लेने बात कही थी। केएल राहुल को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। आज उनकी सर्जरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लड़ना पड़ गया भारी, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता
केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के रूप में ईशान किशन का चयन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशान के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तीन स्टैंड बाय प्लेयर्स के नाम का भी ऐलान किया गया है, जिनमें सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : कंगाली में आटा गीला: पाकिस्तान को बड़ा झटका, छिनी एशिया कप की मेजबानी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5PJTGZk
https://ift.tt/aS6w7og