CSK vs KKR : सीएसके ने केकेआर को दिया 145 रन का टार्गेट, शिवम दुबे ने फिर खेली तूफानी पारी

ipl 2023 CSK vs KKR : आईपीएल 2023 के तहत आज 14 मई को डबल हेडर का दूूूूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से महत्‍वपूर्ण इस मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। लेकिन, बल्‍लेबाज उनके फैसले का सही साबित करने में नाकाम रहे। हालांकि मध्‍य क्रम में शिवम दुबे ने एक बार फिर 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए हैं। अब केकेआर को मुकाबला जीतने के लिए 145 रन बनाने होंगे।


सीएसके की बेहद खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। सीएसके को महज 31 रन के स्‍कोर पर तब पहला झटका लगा, जब ऋतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर वैभव अरोड़ा को कैच थमा बैठे। इसके बाद अजिंक्‍य रहाणे 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हुए।

सिर्फ 72 रन के स्‍कोर पर आधी टीम पवेलियन लौटी

टीम के खाते में महज पांच रन ही जुड़े थे कि 66 रन के स्‍कोर पर डेवोन कॉनवे 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर चक्रवर्ती का शिकार बने। शुरुआती तीन झटकों से सीएसके उबर भी नहीं पाई थी कि सुनील नरेन ने अंबाती रायडू को 68 के स्‍कोर पर क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन ने मोईन अली को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इस तरह महज 72 रन के स्‍कोर पर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

दुबे ने खेली 48 रन की नाबाद पारी

मोईन अली के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा शिवम दुबे का साथ देने क्रीज पर उतरे और दोनों ने पारी को संवाराा, लेकिन अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा 20 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 34 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 48 की पारी खेली। वहीं एमएस धोनी तीन गेंदोंं पर दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह सीएसके ने छह विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

चेन्नई बनाम कोलकाता हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों का आईपीएल में 27 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें सीएसके ने 18 तो केकेआर ने 9 जीत दर्ज की हैं। आज का मैच सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यहां दोनों टीमों की 9 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से सीएसके ने 7 और केकेआर ने सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A2y67dx
https://ift.tt/Q2gch94

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post