CSK vs MI IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में चेन्नई की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले चेन्नई को बड़ी राहत मिली है। सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पहले चोटिल हो गए थे और अब उससे उबरने के बाद पूरी तरह से फिट हो गए हैं। जिसने सीएसके के कप्तान धोनी की चिंता ख़त्म कर दी। बेन स्टोक्स आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के लिए बेन स्टोक्स पर 16.25 करोड़ रुपये का दांव लगाया था। हालांकि अभी तक सीएसके का यह दांव कोई काम नहीं आया है।
CSK ने बताया स्टोक्स उपलब्ध रहेंगे
बता दें की, पहले इस आईपीएल में जितना मौका उन्हें मिला उसमे उन्होंने कोई कमाल नहीं किया। एक समय तो ऐसा लगने लगा था की चेन्नई ने नीलामी में उनके उपर इतना ज्यादा खर्च करके गलती कर दी। स्टोक्स ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा लिया था, पर वो सिर्फ बल्लेबाजी करने के लिए ही मैदान पर उतरे थे।
बाद में बेन स्टोक्स की चोट और ज्यादा गंभीर हो गई और उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर बैठना पड़ा था।सीएसके की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब पूरी तरह से फिट हैं। सीएसके की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ''बेन स्टोक्स अब फिट हैं। बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।''
यह भी पढ़ें: दिल्ली के खिलाफ आज 'विराट' रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली, मात्र 12 रन बनाते ही रच देंगे नया इतिहास
आज प्लेयिंग-11 में शामिल होंगे तय नहीं
बता दें की सीएसके द्वारा जारी किये गए बयान से यह साफ नहीं है कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए भी फिट हैं या नहीं। फिट होने के बावजूद बेन स्टोक्स के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनेगा इसे लेकर भी कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। चूंकि चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है, इसलिए मोईन अली को कप्तान धोनी हर हाल में प्लेइंग-11 में रखना चाहेंगे।
डेवोन कॉन्वे और पाथिराना ने भी अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों का खेलना भी तय माना जा रहा है। अब प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए स्टोक्स को तीक्षणा और सेंटनर जैसे खिलाडियों से चुनौती का सामना करना होगा। स्टोक्स, तीक्षणा और सेंटनर में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाला यह मुकाबला चेन्नई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आज सीएसके मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब रहती है तो फिर वो अंक तालिका में नंबर-2 बन जाएगी। साथ ही उसके प्लेऑफ में खेलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन टैलेंटेड हैं, लेकिन... राजस्थान की हार के बाद उठने लगे कप्तान पर सवाल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zojAhJg
https://ift.tt/7VYcdSx