Joshua Little Leaves Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का सीजन आधे से ज्यादा निकाल चुका है। एक बार फिर गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। इसी बीच टाइटन्स को एक बड़ा झाटका लगा है। टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल आईपीएल 2023 का बचा हुआ सीजन चोकर अपने देश आयरलैंड वापस लौट गए हैं।
लिटिल अपने देश के लिए 9 मई से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने फ्रेंचाइजी टी20 टूर्नामेंट के अनुभव का हवाला देते हुए, स्वीकार किया कि लिटिल आगामी सीरीज में अहम होंगे।
बता दें जोशुआ लिटिल को पिछले साल के दिसंबर में गुजरात टाइटन्स ने 4 करोड़ से भी अधिक की धनराशि में खरीदा था। वह आईपीएल डील हासिल करने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को अभी तक सही भी साबित किया है। उन्होंने अब तक खेले सात मुकाबलों में 8.56 के इकॉनमी रेट से पांच विकेट अपने नाम किये हैं।
यह भी पढ़ें - राहुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, लखनऊ में तिहरा शतक जड़ने वाले धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री
इससे पहले आयरलैंड ने बांग्लादेश दौरे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली है। इस दोनों सीरीज से जोशुआ लिटिल को छुट्टी दी गई थी ताकि वे आईपीएल खेल सकें। बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज आयरलैंड के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज को जीतकर उनके वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के चांस बढ़ जाएंगे। एक भी मुकाबले में हार उनके क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को तोड़ देगी। इसीलिये टीम कोई कमी नहीं रखना चाहती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xV2SwPh
https://ift.tt/zJdig3B