DC vs PBKS : दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पहले पंजाब को दिया बल्‍लेबाजी का न्‍यौता, दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

DC vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत आज 13 मई को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली ने टीम में एक बदलाव करते हुए रिपल को बाहर किया है। जबकि पंजाब के कप्‍तान शिखर धवन ने भी एक बदलाव करते राजपक्षे के स्‍थान पर रजा को टीम में शामिल किया है।


आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात की जाए तो दिल्ली 8 अंकों के साथ 10वें यानी सबसे निचले पायदान पर है। हालांकि पंजाब किंग्‍स ने दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया है। पंजाब 10 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। जबिक टीम ने अपने 11 मैचों में से 5 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। हालांकि दोनों टीमों इस मुकाबले को जीतना चाहती है।

कौन किस पर भारी

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 15-15 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों को देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम किस पर भारी है। पंजाब के लिए दिल्ली को उसके घर में मात देना आसान नहीं होगा। इस सीजन में दोनों के बीच यह पहला मुकाबला है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्‍लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार

पंजाब किंग्स की प्‍लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MRc3eyA
https://ift.tt/UK4kv5j

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post