Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 51वां मुक़ाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर गइंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह पहली बार है जब बतौर कप्तान दो भाई हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आमने सामने होंगे।
हार्दिक पांड्या की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। लखनऊ की टीम में क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है। गुजरात की टीम में जोश लिटिल की जगह अल्जारी जोसेफ को शामिल किया गया है। आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अभी तक 3 मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को मात दी है। ऐसे में आंकड़े के अनुसार गुजरात का पलड़ा लखनऊ पर भारी नजर आ रहा है। हालांकि लखनऊ की टीम भी इस सीजन अच्छा खेल रही है। ऐसे में वह गुजरात के खिलाफ पलटवार करने में सक्षम है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vACek4M
https://ift.tt/6VyExhc