Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 54वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हरा दिया है। मुंबई के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। RCB के लिए मैक्सवेल ने 33 गेंद पर 68 और कप्तान डुप्लेसिस ने 41 गेंद पर 65 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 18 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में मात्र 4 विकेट खोते हुए इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिए एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। सूर्य ने 35 गेंद पर छह सिक्स और सात चौके की मदद से 83 रन बनाए हैं। उनके अलावा नेहाल वधेरा भी अर्धशतक लगाया है। यह वधेरा का लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 34 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए हैं। RCB के लिए हर्षल पटेल और विजयकुमार व्यशाक ने एक -एक विकेट झटके हैं। इस जीत के साथ मुंबई इंडियन के 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर गाईंट्स को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AC9uSGx
https://ift.tt/LapgNUB