RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 48वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीम को अपने पिछले मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में वे इस मैच को हर हाल में जीत अंक तालिका के टॉप पर रहना चाहेंगी। राजस्थान रॉयल्स को पिछले मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात टाइटन्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5 रन से हराया था। गुजरात टाइटन्स ने अबतक 9 मैच में 6 जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात 12 अंक के साथ अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच में 5 में जीत दर्ज़ की है और 4 हारे हैं। राजस्थान 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। ऐसे में अगर राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीत जाती है तो वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी।

इस आईपीएल में जब पिछली बार दोनों टीमों का सामना हुआ था तब राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हराया था। उस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में आसानी से चेस करते हुए मैच जीत लिया था। यह रॉयल्स की गुजरात पर पहली जीत थी। इससे पहले पिछले सीजन में दोनों टीमें 3 बार आमने सामने आई थी और तीनों ही बार गुजरात ने राजस्थान को मात दी थी। इसमें आईपीएल 2022 का फ़ाइनल मुक़ाबला भी शामिल था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
राजस्थान रॉयल्स (RR) - संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल , संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और एडम ज़म्पा।

गुजरात टाइटन्स (GT) - हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wAftGdB
https://ift.tt/jUF39LO

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post