RR vs RCB : फाफ और मैक्‍सवेल के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने राजस्‍थान के सामने रखा 172 रन का लक्ष्‍य

ipl 2023 RR vs RCB : जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मेजबान राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है, क्‍योंकि हारने वाली टीम के लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे बंद हो सकते हैं। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। अब राजस्‍थान को मैच जीतने के लिए 172 रन की दरकार है।


अच्‍छी शुरुआत के बावजूद लड़खड़ाई आरसीबी की पारी

आरसीबी के कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत काफी अच्‍छी रही और उसने बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए थे। लेकिन, इसी बीच आरसीबी को पहला झटका विराट कोहली (18) के रूप में 50 रन के स्‍कोर पर ही लगा। इसके बाद फाफ ने मैक्‍सवेल के साथ पारी को संभाला। आरसीबी को दूसरा झटका 119 के स्‍कोर पर कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस के रूप में लगा। वह 44 गेंदों पर 55 रन बनाकर केएम आसिफ का शि‍कार बने। इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं।

मैक्‍सवेल ने लगाया तूफानी अर्धशतक

फाफ डु प्‍लेसिस के बाद महिपाल लोमरोर बल्‍लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वह दो गेंद पर महज एक रन बनाकर जैम्‍पा का शिकार बने। इसके बाद अगली ही गेंद पर जैम्‍पा ने दिनेश कार्तिक को पगबाधा आउट कर आरसीबी को 120 के स्‍कोर पर बड़ा झटका दिया। इसके बाद मैक्‍सवेल ने 32 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली। संदीप शर्मा ने 137 के स्‍कोर पर मैक्‍सवेल को बोल्‍ड कर पांचवा झटका दिया।

राजस्‍थान और बैंगलोर हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्‍थान रॉयल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से 12 में राजस्‍थान तो 14 में आरसीबी ने जीत हासिल की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, दोनों बीच खेले गए पिछले छह मैच में से 4 आरसीबी की झोली में गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GWjY1Vs
https://ift.tt/fz7Cr26

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post