RR vs RCB : जयपुर में चार साल बाद राजस्‍थान के खिलाफ खेलने उतरेगी आरसीबी

IPL 2023 RR vs RCB : मृदुला शर्मा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम (एसएमएस) में करीब चार साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आइपीएल 2023 के तहत मुकाबला खेलने उतरेगी। आरसीबी ने आखिरी बार एसएमएस स्टेडियम में 02 अप्रैल 2019 को राजस्थान के खिलाफ आखिरी बार मैच खेला था। जिसमें राजस्‍थान के हाथों सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उसके बाद कोरोना महामारी के कारण 2022 तक जयपुर में आईपीएल के मैच नहीं खेले गए। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा, क्‍योंकि हारने वाली टीम के लिए प्‍लेऑफ के दरवाजे बंद हो सकते हैं। ऐसे में दर्शकों को कांटे की टक्‍कर देखने को मिल सकती है।


11 साल से जयपुर में जीत का इंतजार

आरसीबी की टीम को जयपुर में मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 साल से जीत का इंतजार है। आरसीबी ने एसएमएस स्टेडियम में आखिरी मुकाबला 23 अप्रैल 2012 को जीता था और राजस्थान को 46 रन से हराया था। उसके बाद से टीम यहां कभी कोई मैच नहीं जीती है। ऐसे में आरसीबी की टीम इस इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

विराट को देखने के लिए उतावले प्रशंसक

जयपुर के क्रिकेट प्रशंसक आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को देखने के लिए उतावले हैं। राजस्थान और आरसीबी के बीच होने वाले इस मैच के सभी टिकट लगभग बिक चुके हैं। आरसीबी की टीम ने शुक्रवार और फिर शनिवार को एसएमएस स्टेडियम में अभ्यास किया। इस दौरान विराट और आरसीबी टीम को देखने के लिए स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भीड़ रही।

faf.jpg


आरसीबी की नजर वापसी पर

राजस्थान और आरसीबी का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान ने पिछले पांच मैचों में से तीन हारे हैं। हालांकि पिछले मैच में राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी और ऐसे में उसके हौसले बुलंद होंगे। वहीं, आरसीबी को पिछले दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में टीम की नजर वापसी करने पर होगी।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 के बीच T20 लीग में बदलाव, 16 मैच होंगे कम, फाइनल पर भी होगा असर

प्लेऑफ में जगह बनाने पर नजरें

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद महत्‍वपूर्ण है। प्‍वाइंट्स टेबल में फिलहाल राजस्‍थान रॉयल्‍स के के 12 मैैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। वहीं आरसीबी के 11 मैच में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैच जीतने जरूरी हैं। इस तरह आरआर और आरसीबी के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा।

आमने-सामने

29 : मैच राजस्थान ने आरसीबी से कुल खेले

12 : मैच राजस्थान ने जबकि 14 आरसीबी ने जीते

06 : पिछले मैचों में आरसीबी ने चार जीते हैं

यह भी पढ़ें : सूर्य के बाद राशिद का तूफान, फिर भी 27 रन से हारा गुजरात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MrC8gBh
https://ift.tt/SJl8rb0

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post