Ashes 2023: 100व टसट क पहल पर म आउट हन क बद सटव समथ क सथ घट अनख घटन

Ashes 2023 : एशेज सीरीज 2023 के तहत ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टेस्‍ट मैच हेडिंग्‍ले में खेला जा रहा है। सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की नजर अब इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा की है। हालांकि तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 85 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद मिचेल मार्श ने शतक (118) लगाया और कंगारू टीम पहली पारी में 263 रन बना सकी। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसने महज 68 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। इंग्‍लैंड अभी भी 165 रन पीछे है। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 100वां टेस्‍ट खेलने उतरे स्‍टीव स्मिथ महज 22 रन ही बना सके। वह आउट होने के बाद एक अनोखी घटना का भी शिकार हुए हैं।


उल्‍लेखनीय है कि सीरीज के दूसरे टेस्ट बेयरस्टो के रन आउट को लेकर काफी विवाद हुआ था। इतना ही नहीं मैदान में बैठे इंग्‍लैंड के दर्शक भी काफी भावुक हो गए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की काफी आलोचना हुई थी। वहीं, लीड्स में अपना 100वां टेस्‍ट खेलने उतरे स्‍टीव स्मिथ पहली पारी में सस्‍ते में आउट हुए तो क्रीज से लौटते वक्त दर्शकों ने हुटिंग करते उन्‍हें चिढ़ाया।

नाकामयाब रहे स्मिथ

सलामी बल्‍लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद अपना 100वां टेस्‍ट खेलने उतरे स्‍टीव स्मिथ से उम्‍मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वह भी नाकामयाब रहे। मैदानी अंपायर ने स्मिथ को आउट दिया तो स्मिथ ने ट्रेविस हेड से चर्चा के बाद रिव्यू मांगा। गेंद स्टीव स्मिथ के बल्ले के पास गुजरी और अल्ट्रा-एज में स्पाइक स्पष्ट दिखा। इसके बाद जैसे थर्ड अंपायर ने स्‍टीव स्मिथ को आउट दिया तो दर्शकों ने हुटिंग करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :

अंग्रेजी दर्शकों से स्मिथ का पुराना रिश्ता

बता दें कि अंग्रेजी दर्शकों से स्मिथ का पुराना रिश्ता है, जो सैंडपेपर गेट घटना के बाद स्मिथ के खिलाफ रहे हैं। जब स्‍टीव स्मिथ आउट होकर पवेलियन लौटने लगे तो दर्शकों ने जोरदार हुटिंग करते हुए स्मिथ को चिढ़ाया।

यह भी पढ़ें :



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7tib1gO
https://ift.tt/wE0d4DA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post