MS Dhoni Birthday: सकष नह य लड़क थ एमएस धन क पहल पयर जसक वजह स बदल मह क जदग

MS Dhoni Birthday : भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रांची में जन्‍में एमएस धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं पहुंच सका है। धोनी ऐसे भारतीय कप्‍तान रहे जिन्‍होंने आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती हैं। यही वजह है कि वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद भी लोकप्रिय हैं। अब धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और बाकी समय अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं एमएस धोनी का पहला प्‍यार साक्षी नहीं, बल्कि कोई और लड़की थी, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी ही बदल गई।


दरअसल, एमएस धोनी की बायोपिक में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का जिक्र है। धोनी की मुलाकात प्रियंका झा नाम की लड़की से हुई थी। उस दौरान धोनी टीम इंडिया में जगह बनाने के प्रयास में जुटे थे और उसी बीच धोनी और प्रियंका का प्‍यार परवान चढ़ा। धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर बढ़ा तो धोनी और प्रियंका ने एक-दूजे का बनने की कस्‍में खाईं।

2004 में बने टीम इंडिया का हिस्‍सा

बात 2003-04 की है। उस समय धोनी का चयन जिम्बाब्‍वे और केन्या दौरे के लिए भारत ए टीम में हो गया। उस दौरान धोनी 6 पारियों में 362 रन बना डाले। इसके बाद सेलेक्‍टर्स ने उन्‍हें 2004 में बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया। इसके बाद शानदार प्रदर्शन के चलते धोनी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा था, कि उनकी प्रेमिका दुनिया छोड़कर चल बसी।

यह भी पढ़ें : 42 वर्ष के हुए कैप्‍टन कूल एमएस धोनी, जानिए कितनी संपत्ति है माही के पास

कार हादसे में हुई धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत

धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत एक कार हादसे में हो गई थी। उस समय धोनी टूर्नामेंट में व्‍यस्‍त थे। लौटने के बाद जब धोनी को इस बारे में पता चला तो उन्‍हें बड़ा धक्का लगा। इसके बावजूद धोनी ने हार नहीं मानी और दृढ़ निश्‍चय के साथ एक के बाद एक मुकाम हासिल करते चले गए। इसके बाद 2010 में धोनी ने बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत संग शादी की।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बॉर्डर पर देश के लिए जंग लड़ना चाहते थे एमएस धोनी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PqUyT2G
https://ift.tt/yePj1YD

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post