IND vs BAN: शतक बनाना नहीं चाहते थे विराट कोहली, मैच के बाद केएल राहुल ने बताई सच्चाई

India vs Bangladesh, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुक़ाबला मेजबान भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश को 51 गेंद रहते 7 विकेट से हरा दिया। कोहली ने विजयी सिक्स लगाकर अपना 48वां वनडे शतक पूरा किया।

कोहली का शतक पूरा करने में दूसरे छोर पर खड़े विकेट कीपर बल्लेयाब्ज केएल राहुल ने उनकी काफी मदद की। राहुल ने आखिरी के ओवर में कई आसान सिंगल्स को ठुकराए और उन्हें स्ट्राइक पर बने रहने दिया। अब वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाए से मात्र एक्स शतक दूर हैं। वे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से मात्र एक शतक पीछे हैं। कोहली का यह वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है।

यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि जब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी, तब कोहली भी शतक से 19 रन दूर थे। लेकिन, दूसरे छोर पर राहुल ने उनका भरपूर साथ दिया और विराट का शतक पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद, जिसे भारत ने 51 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से जीता, राहुल ने खुलासा किया कि सिंगल लेने से बचना उनका विचार था ताकि कोहली स्ट्राइक बनाए रख सकें और इस तरह शतक तक पहुंचने की उनकी संभावनाएं बढ़ सकें। राहुल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "वह असमंजस में थे, उन्होंने कहा कि हम सिंगल नहीं लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगेगा। मैं ऐसा नहीं दिखना चाहता कि मैं सिर्फ अपना रिकॉर्ड हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं।

राहुल ने कहा, "लेकिन इसके बाद मैंने उन्हें कहा कि हम आसानी से मैच जीत रहे हैं, साथ ही आप अपना शतक पूरा कर सकते हैं। फिर विराट कोहली मान गए। इसके बाद विराट कोहली ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। साथ ही भारतीय टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई।"

अपने शतक तक पहुंचने की प्रक्रिया में, भारतीय स्टार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पुरुषों के खेल के इतिहास में सबसे तेज 26,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ कोहली की नाबाद 103 रनों की पारी का मतलब है कि केवल भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में अब तक अधिक रन बनाए हैं, यह जोड़ी सर्वाधिक रन तालिका में शीर्ष दो पर है। गुरुवार को भारत की जीत ने उन्हें अंकों के मामले में न्यूजीलैंड के बराबर ला दिया है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में चार मैच खेलकर अजेय हैं। हालांकि, न्यूज़ीलैंड वर्तमान में अपने बेहतर नेट रन रेट के कारण तालिका में शीर्ष पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bC8LB4A
https://ift.tt/s0QDtod

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post