वर्ल्ड कप 2023 के तहत 16वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन शिकस्त देने के साथ ही एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल का शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही अफगानिस्तान की टीम ने बेहद खराब फील्डिंग की और कुल 5 कैच टपका डाले। वहीं, न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने हशमतुल्ला शाहीदी का बेहद मुश्किल कैच हवा में उड़ते हुए लपका तो सभी ने दांतो तले उंगलियां दबा ली। सेंटनर के कैच पकड़ने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस कैच को वर्ल्ड कप 2023 का अब तक का सबसे बेस्ट कैच बताया जा रहा है। इस कैच को देखकर मैदान में मौजूद हर किसी दर्शक की आंखें फटी की फटी रह गई। कैच का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
हवा में पीछे की तरफ डाइव लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच
न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन 13वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की अंतिम गेंद पर हशमतुल्ला शाहीदी ने बड़ा हिट मारने का प्रयास किया था। उन्होंने बिना देखे ही जोर से बल्ला घुमाया तो गेंद स्क्वेयर लेग की तरफ गई। सैंटनर तेजी से पीछे की ओर भागे और हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से यह अद्भुत कैच पकड़ लिया। इस कैच को विश्व कप 2023 का अब तक का बेस्ट कैच बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह आज तोड़ सकते हैं कपिल देव का ये बड़ा रेकॉर्ड, 31 साल से है अटूट
एक नजर में मैच
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानी टीम 34.4 ओवर में महज 139 रन पर ही सिमट गई और न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 149 रनों से जीत लिया।
यह भी पढ़ें : न्यूजीलैंड टॉप पर पहुंचा, जानें प्वाइंट्स टेबल में भारत समेत अन्य टीमों का हाल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jzKdsRn
https://ift.tt/Wd5K93i