रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद पहली बार पत्नी रितिका ने बयां किया दिल का दर्द

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला उसके प्रशंसकों को रास नहीं आ रहा है। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए टीम की कमान सौंप दी। इस फैसले से मुंबई इंडियंस के प्रशंसक काफी खफा हैं और अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जता रहे हैं। रोहित ने 11 सीजन में मुंबई की कप्तानी की और पांच बार खिताब जिताया। रोहित शर्मा को कप्‍तानी से हटाने के बाद पहली बार उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएसके के एक पोस्‍ट पर कमेंट किया है।


दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा... 2013- 2023 साहसिक चुनौती का एक दशक! बहुत सम्मान, रोहित! इस पोस्ट रोहित शर्मा की पत्‍नी रितिका सजदेह ने एक पीले दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्‍ट किया है।

नहीं पसंद आ रहा फैसला

सोशल मीडिया के आंकड़ों को दर्शाने वाली एक कंपनी के मुताबिक, ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फॉलोअर्स मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए। यूट्यूब से 10000 लोगों ने मुंबई इंडियंस टीम के चैनल को अनसब्सक्राइव कर दिया है। ट्विटर पर करीब 33 हजार प्रशंसकों ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया।

टीम की जर्सी जलाई

मुंबई इंडियंस का एक प्रशंसक तो इतना खफा हो गया कि उसने टीम की जर्सी को जा दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

लीग के सबसे सफल कप्तानों में शुमार

158 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित ने कप्तानी की

87 मैच मुंबई ने जीते, 67 हारे, 55.06 फीसदी जीत का

05 बार मुंबई इंडियस को आईपीएल चैंपियन बनाया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GYWrEKn
https://ift.tt/secwdYk

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post