Indian Premier league 2024 Live update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका कोला एरेना में आयोजित किया जा रहा है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये हैं औऱ इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।
राइली रूसो को नहीं मिला खरीदार-
दो करोड़ बेस प्राइस वाले विस्फोटक बल्लेबाज को इस ऑक्शन में अबतक कोई खरीदार नहीं मिला है। वह नीलामी में नहीं बिके, उनके पास इस ऑक्शन के अंत में एक और मौका होगा।
रोमन पावेल पर पैसों की बारिश -
एक करोड़ बेस प्राइस वाले वेस्ट इंडीज के ढाकस बल्लेबाज रोमन पावेल पर ऑक्शन शुरू होते ही धन वर्षा हो गई। पावेल को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भीड़ गए और उनका प्राइज़ मनी 7.4 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8sj9yqK
https://ift.tt/7YGHalx