IPL Auction 2024 के बाद देखें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वॉड, राजस्थान-कोलकाता की टीम अभी भी अधूरी

IPL 2024 का ऑक्शन मंगलवार को दुबई में आयोजित किया गया। इस नीलामी में सभी टीमों के कुल 77 स्लॉट खाली थे, लेकिन टीमों ने 72 खिलाड़ियों को ही खरीदा। ऑक्‍शन के बाद अब 8 टीमों के पास 8-8 विदेशियों के साथ 25-25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है। वहीं, राजस्‍थान रॉयल्‍स के स्‍क्‍वॉड में 22 तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 23 ही खिलाड़ी हैं। नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने तेज गेंदबाजों पर खूब पैसा बहाया। इसी कारण नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले शीर्ष पांच खिलाडिय़ों में चार तेज गेंदबाज हैं। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ और भारत के हर्षल पटेल को मोटी राशि मिली। शीर्ष पांच में एकमात्र बल्लेबाज न्यूजीलैैड के डेरेल मिचेल रहे, जिन्होंने विश्व कप में धूम मचाई थी।


आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद अब किस टीम के पर्स में कितना पैसा बाकी है? ऑक्‍शन के बाद अब सभी टीमों की स्‍क्‍वॉड कितनी मजबूत हुई है? आइये यहां जान लीजिए कि आपकी पसंदीदा टीम का स्‍क्‍वॉड अब कैसा है?

आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों का फुल स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 1 करोड़ बाकी

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, मोइन अली, दीपक चाहर, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, अवनीश राव अरावली और मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई इंडियंस के पर्स में 1.05 करोड़ शेष

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, नुवान तुषारा और नमन धीर।

यह भी पढ़ें : स्टीव स्मिथ समेत ये दिग्गज अनसोल्ड, किसी ने भी नहीं खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में सबसे ज्‍यादा 9.90 करोड़ बाकी

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, अक्षर पटेल, खलील अहमद, मिशेल मार्श, यश ढुल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा और शाई होप।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में 1.35 करोड़ शेष

अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस जेसन रॉय, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड और साकिब हुसैन।

गुजरात टाइटन्स के पर्स में 7.85 करोड़ बाकी

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज और मानव सुथार।

सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 3.20 करोड़ बाकी

एडेन मार्करम (कप्तान), मार्को जानसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, उपेन्द्र सिंह यादव, उमरान मलिक, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, जथावेध सुब्रमण्यन और आकाश सिंह।

यह भी पढ़ें : सच हुई पत्रिका की भविष्‍यवाणी, ये अनकैप्ड खिलाड़ी हो गए मालामाल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पर्स में 2.85 करोड़ शेष

फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, टॉम करन, सौरव चौहान और स्वप्निल सिंह।

पंजाब किंग्स के पर्स में 4.15 करोड़ रुपये शेष

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, विदवथ कावेरप्पा, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, राइली रोसौ और प्रिंस चौधरी।

राजस्थान रॉयल्स के पर्स में सबसे कम 20 लाख शेष

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, टॉम कोहलर-कैडमोर, नंद्रे बर्गर और आबिद मुश्ताक।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के पर्स में 95 लाख बाकी

केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुडा, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी और एम सिद्धार्थ।

यह भी पढ़ें : जानें कितने-कितने लाख की पड़ेगी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की हर गेंद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X8IqwT
https://ift.tt/Yrg8WTk

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post