RSA vs IND: तबरेज शम्सी और रीजा हेंड्रिक्स के सामने भारत फुस्स, दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया

South Africa vs India, 2nd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया। बारिश से वधित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने तबरेज शम्सी और रीजा हेंड्रिक्स के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे हो गया है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला डरबन में खेला जाना था जो बारिश के चलते रद्द हो गया था।

भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में लगातार तीसरी हार है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में इंदौर और पर्थ में हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर भारत पांच साल बाद कोई टी20 मैच हारा है। उसे पिछली हार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर मिली थी।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। तभी बारिश आ गई और मैच आगे नहीं हो पाया। ऐसे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला। जिसे अफ्रीकी टीम ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स 27 गेंद पर सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 17 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 17, मैथ्यू ब्रीट्जके ने 16, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 14 और एंडिले फेहलुकवायो ने नाबाद 10 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने सात रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले भारत के लिए रिंकू सिंह 39 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 29 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा एक रन बना पाए। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी और एडेन मार्करन को एक-एक सफलता मिली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aEqDGQf
https://ift.tt/7W6aYVQ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post