AUS vs WI: डेविड वॉर्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई थी कि अब ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा? वहीं, स्टीव स्मिथ ने खुद ओपनिंग करने की इच्छा जाहिर की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पर गहन मंथन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। मार्कस हैरिस और कैमरोन ब्रैनक्राफ्ट को टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि मैथ्यू रेनशॉ टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने प्लेइंग 11 में कैमरून ग्रीन को शामिल करने की पुष्टि के साथ ही मैथ्यू रेनशॉ को भी टीम में शामिल किया है। बेली ने कहा कि एडिलेड टेस्ट के लिए कैमरून ग्रीन प्लेइंग 11 में शामिल होंगे और स्कॉट बोलैंड के साथ मैथ्यू रेनशॉ को भी जगह मिलेगी। हमने देश के सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाज वाली टीम चुनी है। इससे साफ हो गया है कि ओपनर कौन होगा?
पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करेंगे स्मिथ!
बता दें कि स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट के बाद ओपनर बनने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करना पसंद करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को शायद उनकी बात में दम लगा है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टीव स्मिथ अपने करियर में पहली बार टेस्ट में ओपनिंग करते नजर आएंगे। स्मिथ अब तक 3 से लेकर 9 नंबर तक उतर चुके हैं, टेस्ट क्रिकेट कभी ओपनिंग नहीं की है।
यह भी पढ़ें : INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट और एडम जैम्पा।
यह भी पढ़ें : लोग ताने मारते थे, उम्र हो गई रिटायर हो जाओ, लेकिन मेरी जिद थी कि...
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bcJ7XKe
https://ift.tt/aVORIXc