IND vs AFG: क्या ईशान किशन ने झूठ बोलकर दुबई में की पार्टी? जिस वजह से BCCI ने किया टीम से बाहर

India vs Afganistan t20 series: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए जब बीसीसीआई के टीम का ऐलान किया था तो ईशान किशन को ड्रॉप करना सबको खटक रहा था। अब इसी को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे से मानसिक थकान की बात कहकर लौटे थे, ताकि परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। लेकिन, अब उनकी दुबई में पार्टी की खबरें सामने आने लगीं हैं।


दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाने के कारण नाखुश थे। वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ईशान किशन ने ब्रेक की मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई ने उनकी मांग ठुकरा दी। हालांकि उस सीरीज के आखिरी दो मैचों में उन्हें आराम दे दिया गया। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें टीम के साथ ही रखा।

इसके बाद ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज से ब्रेक लेना चाहते थे और टेस्ट सीरीज खेलना चाहते थे। लेकिन, दूसरी बार भी उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। वह अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट की स्क्वॉड में शामिल थे। लेकिन, बाद में अपना नाम वापस ले लिया।

परिवार के साथ समय बिताने की कही थी बात!

इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले बताया कि ईशान किशन ने टीम मैनेजमेंट से मानसिक थकान होने की बात कही थी। क्योंकि वह लगातार टीम के साथ बना हुआ था, लेकिन प्‍लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा था। वह अपने परिवार के साथ समय व्‍यतीत करना चाहता था। लेकिन, इसके बाद वह दुबई चला गया और वहां पार्टी की।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियाई टीम की ऐलान, टेस्ट में डेविड वॉर्नर की जगह अब ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

'ब्रेक दे ही दिया तो क्या फर्क पड़ता है कि वह कहां है'

वहीं, ईशान किशन के एक करीबी सूत्र बताया कि जब उसे ब्रेक दे ही दिया तो क्या फर्क पड़ता है कि वह कहां समय व्‍यतीत कर रहा है? वह लगातार टीम के साथ ट्रैवल कर रहा था और कुछ समय अलग रहना चाहता था। खेलने का मौका नहीं मिलने के चलते उसकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था। जिस पार्टी की बात हो रही है, वह उसके भाई के जन्मदिन की पार्टी थी। माना जा रहा है कि ईशान किशन ने भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलने की इच्छा व्‍यक्‍त की थी, लेकिन उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : IPL 2024 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ej8zDuh
https://ift.tt/2oScnTq

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post