राजस्थान रॉयल्स के इस दिग्गज ने फेंकी है IPL इतिहास की सबसे तेज गेंद, टॉप 5 में दो भारतीय

IPL history top 5 fastest delivery: हर साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के माध्यम से एक नया टैलेंट उभर कर सामने आता है। भारत में वैसे तो कई दिग्गज तेज गेंदबाज रहे हैं। लेकिन रफ्तार के मामले में भारत अन्य देशों से बहुत पीछे है। लेकिन पिछले कुछ सालों में कुछ युवा गेंदबाजों ने अपनी स्पीड से सभी को चौंकाया है। पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मालिक अपनी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में रहे। अब इस साल भारत को एक नया गेंदबाज मिल गया है। जिसका नाम मयंक यादव है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के लिए खेलने वाले मयंक लगातार 150 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी आग उगलती गेंदबाजी ने सभी का दिल जीत लिया है और एक बार फिर आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों पर चर्चा हो रही है। तो आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं इन गेंदबाजों के बारे में -

शॉन टेट -
आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने फेंकी हैं। टेट ने आईपीएल 2011 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्‍स (DD) के खिलाफ यह गेंद फेंकी थी। टेट ने 157.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमवतन एरोन फिंच को यह गेंद फेंकी थी।

लॉकी फर्ग्यूसन -
आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन ने फेंकी है। फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज-
शॉन टेट - 157.71 kph
लॉकी फर्ग्यूसन - 157.3 kph
उमरान मलिक - 157 kph
एनरिक नोर्खिया - 156.22 kph
मयंक यादव - 156.7 kph
उमरान मलिक - 155.7 kph
एनरिक नोर्खिया - 155.1 kph
उमरान नोर्खिया - 154.8 kph
एनरिक नोर्खिया - 154.7 kph
डेल स्टेन - 154.4 kph
कगिसो रबाडा - 154.23 kph

उमरान मलिक -
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक का है। उमरान मलिक ने आईपीएल में अपनी रफ्तार से एक अलग पहचान बनाई है। जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 157 प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी। ये गेंद उन्होंने करेबियाई बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को डाली थी।

एनरिक नोर्खिया -
इस लिस्ट में चौथा नाम दक्षिण अफ्रीका की पेस मशीन एनरिक नोर्खिया का है। नोर्खिया ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 156.22 किमी प्रति घाटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्होंने यह गेंद दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को डाली थी। बटलर ने इस गेंद पर बेहतरीन स्कूप खेलते हुए उसे सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया था।

मयंक यादव -
अब इस लिस्ट में पांचवां नाम मयंक यादव का जुड़ गया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए मयांक ने मंगलवार को रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह आईपीएल के इतिहास की 5वीं सबसे तेज गेंद थी। मयंक ने इस मैच आरसीबी टीम के 2 स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन को शिकार बनाया इसके अलावा रजत पाटिदार भी मयंक की गति के आगे घुटने टेकते हुए दिखाई दिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KJx0cLI
https://ift.tt/yMbDxHE

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post