IND vs NZ: भारत के लिए अभेद्य किला रहा है कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम,38 साल से नहीं मिली पराजय,स्पिनरों का रहता है बोलबाला

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कल भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उतरेगी। भारत के लिए यह स्टेडियम एक अभेद्य किला रहा है। साल 1983 में भारत यहां आखरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट में हारी थी। उसके बाद भारत ने यह एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। साल 1983 के बाद भारत ने 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें से भारत को पांच में जीत दर्ज हुई जबकि तीन मुकाबला ड्रा रहा। इस स्टेडियम पर भारत द्वारा खेले गए ओवरऑल टेस्ट मैच की बात करें तो यहां पर भारतीय टीम ने अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 7 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा बाकी 12 टेस्ट मैच ड्रॉ रहा।

लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेले गए पिछले तीनों टेस्ट मैच में भारत ने विपक्षी टीमों को धूल चटाया है। साल 2008 में अफ्रीका, 2009 में श्रीलंका और 2016 में न्यूजीलैंड को भारत ने करारी शिकस्त दी थी। कल से शुरू हो रहे मुकाबले में भारतीय टीम ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

स्पिनरों का रहता है बोलबाला
ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए मैचों के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यहां पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है। कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में भारत के तरफ से तीन स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। उनका नाम है - अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल ।इन तीनों स्पिनरों से निपटना न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा।

चोटिल राहुल के जगह सूर्यकुमार यादव हुए टीम में शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज होने से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर लोकेश राहुल मांसपेशी में खिंचाव के चलते दोनों टेस्ट से बाहर हो गए हैं ।उनके जगह टीम में सूर्य कुमार यादव को स्थान मिला है। इस टेस्ट मैच में भारत के तरफ से ओपनिंग मयंक अग्रवाल और शुभ्मन गिल करेंगे। श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xjOPHy
https://ift.tt/3cIPBof

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post