IND vs SA T20 series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है और टीम के कप्तान लोकेश राहुल (KL rahul) छोड़ के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया में फैंस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
रॉकस्टार नाम के एक यूजर ने लिखा, 'डियर बीसीसीआई, यही वह समय है, जब चोटिल केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को टीम में लाया जा सकता है। वह ऋषभ पंत की लीडरशिप निखारने में भी मदद कर सकता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'संजू सैमसन को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए जाने की घोषणा कर देनी चाहिए। क्योंकि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं।'
एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में खेल रहे हैं तो आफ्नो संजु सैमसन की जरूरत पड़ेगी। उनके पास बाकी बल्लेबाजों के मुक़ाबले ज्यादा शॉट्स हैं और वे शानदार लीडर भी हैं।' बता दें राहुल के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए हैं।
बीसीसीआई ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर ऋषभ पंत भारत की अगुवाई करेंगे जबकि पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि कुलदीप यादव कल शाम नेट्स में बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने हाथ पर चोट लगने के बाद टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगे।"
बयान में कहा गया, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया है।" हालांकि चयन समिति ने राहुल और कुलदीप की जगह किसी अन्य खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख करेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zk9ItjR
https://ift.tt/6TJ0Otu