Ranji Trophy में मुंबई ने 93 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर रचा इतिहास

रणजी ट्रॉफी में मुंबई ने बहुत बड़ा इतिहास रच दिया है। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर बहुत बड़ी जीत दर्ज की। अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास की बात करें तो ये सबसे बड़ी जीत है। उत्तराखंड की टीम को भी नहीं पता होगा कि उन्हें इतनी करारी हार मिलेगी। पृथ्वी शा की कप्तानी में मुंबई ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।


मुंबई ने बनाया खास रिकॉर्ड

मुंबई ने उत्तराखंड को 795 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। उत्तराखंड की टीम महज 69 रनों पर ढेर हो गई। रनों के लिहाज से ये रणजी ट्रॉफी ही नहीं बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 1929-30 में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रनों से हराया था। अब 93 साल बाद मुंबई ने ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मुंबई की टीम ने इस मुकाबले में उत्तराखंड को कोई मौका नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- 'Virat Kohli को जब टीम में जगह नहीं मिली तो वो फूट-फूटकर रोने लगे थे'-साथी खिलाड़ी का खुलासा


मुंबई ने दिखाया शानदार खेल

मुंबई ने पहली पारी में ही बड़ी स्कोर खड़ा कर दिया। सुवेद पारकर ने 252 रन बनाए और सरफराज खान 153 रन की पारी खेली थी। मुंबई ने इन बड़ी पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 647 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 114 रन पर आल आउट हो गई थी। पहली पारी में मुंबई की तरफ से शम्स मुलानी ने शानदार 5 विकेट लिए। इस तरह से मुंबई को पहली पारी में 533 रन की बढ़त मिल गई थी। मुंबई ने दूसरी पारी में भी अच्छा खेल दिखाया। यशस्वी जयसवाल ने शानदार 130 रन बनाए। शॉ ने भी 72 रनों का योगदान दिया था। मुंबई को कुल 794 रन की बढ़त मिली थी। उत्तराखंड को 795 रनों का लक्ष्य मिला। उत्तराखंड की टीम दूसरी पारी में कुछ नहीं कर पाई और टीम 69 रन ही बना पाई।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, KL Rahul इंजरी के कारण हुए बाहर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UDQzJPs
https://ift.tt/HMVIECu

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post