BCCI की चिंता बढ़ी, जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की डेडलाइन खत्म होने में बचे मात्र दो दिन

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अबतक चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। बीसीसीआई ने बुमराह के वर्ल्ड कप से बाहर होने की जानकारी 3 अक्टूबर को दी थी, मगर अभी तक उनके रिप्लेसमें का ऐलान नहीं हुआ है। इसकी डेडलाइन खत्म होने में अब मात्र 2 दिन बचे हैं। ऐसे में बीसीसीआई जल्द इसका ऐलान कर सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया आ गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने करने के बाद मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और शाहर्दुल ठाकुर भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई रिजर्व खिलाड़ियों का हिस्सा हैं। नियमों के अनुसार सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमों को 15 अक्टूबर से पहले खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट का ऐलान करने की आजादी है। ऐसे में उन्हें आईसीसी से किसी भी तरह की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, मगर टीम इस डेडलाइन तक जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करती तो आईसीसी की अनुमति के बाद ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का फैसला हो सकता है।

मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शमी आगामी प्रैक्टिस मैच में भी खेलते नज़र आएंगे। शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, मगर इस दौरान वह कोरोना महामारी की चपेट में आ गए थे।

बता दें 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। टीमों की बात करें तो 16 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gXuZMDH
https://ift.tt/JDfSCKF

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post