महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफल कप्तान रहे है। देश को 2 वर्ल्ड कप (वनडे और टी-20) समेत कई बड़े टूर्नामेंट जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के फैंस की कमी नहीं हैं। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। पर क्या आपको पता है कि धोनी किसे अपना आदर्श मानते है? हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में इस बारे में बात करते हुए बताया।
क्रिकेट के भगवान को बताया अपना आदर्श
धोनी हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहाँ एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हमेशा से ही उनके आदर्श रहे है। धोनी पहले भी इस बात का खुलासा कर चुके है कि उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान (God Of Cricket) कहे जाने वाले सचिन को हमेशा से ही अपना आदर्श माना है।
यह भी पढ़ें :- रवि शास्त्री ने टी-20 वर्ल्ड कप विजेता को लेकर की भविष्यवाणी, बताए 4 मज़बूत दावेदार
"हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था"
धोनी ने कार्यक्रम में अपने आदर्श सचिन के बारे में बात करते हुए बताया कि वह हमेशा से ही उनकी ही तरह खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की तरह वह हमेशा से ही सचिन की तरह ही बल्लेबाजी करना चाहते थे। हालांकि धोनी ने यह भी बताया कि वह कभी भी सचिन की तरह खेल नहीं पाए, पर उनकी तरह खेलना उनका सपना था।
यह भी पढ़ें :- यह लोकप्रिय क्रिकेटर फिर बन सकेगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, बोर्ड हटा सकता है बैन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zOT1hWl
https://ift.tt/XvkqjRr