Mohammed Shami Bowling Tips To Shaheen Shah Afridi: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड खेले जा रहे हैं। वहीं सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। उससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में अभ्यास करते नज़र आए। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह टीम का हिस्सा बने मोहम्मद शमी से पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी गेंदबाजी टिप्स लेते नज़र आए।
शाहीन अफरीदी और मोहम्मद शमी का बात करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB)ने अपने ऑफिशियल हैंडल से शमी और अफरीदी का यह वीडियो शेयर किया है। दरअसल शमी गाबा मैदान पर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी वहां अफरीदी आ गए और दोनों के बीच गेंदबाजी को लेकर देर तक चर्चा हुई।
शाहीन अफरीदी - शमी भाई कैसे हैं आप। जब से मैंने बॉलिंग स्टार्ट की है तब से मैं आपको फॉलो कर रहा हूं। आपकी न रिस्ट पोजिशन और सीम का जवाब नहीं है।
मोहम्मद शमी - आप ऐसे गए थे ना गेंद डालने, यहां तक सही है। लेकिन डिलेवारी के वक़्त रिस्ट उल्टा जा रहा है। अगर रिलीज प्वाइंट अच्छा हो जाएगा न सीम भी ठीक हो जाएगा और गेंद बाहर निकल जाएगी।
शाहीन अफरीदी - शमी भाई फिंगर यूज करना है क्या?
मोहम्मद शमी - नहीं दोनों नॉर्मल रखनी है।
गौरतलब है कि आज टीम इंडिया ने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया है। वहीं, पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में मोहम्मद शमी ने महज 1 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन 3 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे और रोहित शर्मा ने शमी को गेंद दी। अनुभवी सीमर ने निराश नहीं किया और उन्होंने तीन विकेट लिए और दिनेश कार्तिक की मदद से एक रन आउट भी किया और केवल चार रन दिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mxgqGlS
https://ift.tt/AVaPHRM